Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 16 May 2022 2:30 pm IST

नेशनल

गुजरात में आसमान से गिर रहीं रहस्यमयी गेंदे देख वैज्ञानिक भी हो रहे हैरान


गुजरात के कई गांवों में दावा किया जा रहा है कि आसमान से रहस्यमयी गेंद गिरी है। अब तक पांच जिलों से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें गेंद या गेंद जैसे आकार वाला मलबा गिरने की बात कही गई है। अंतरिक्ष से गिरी इन गेंदों को देखकर हर कोई हैरान है। अब भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक इन गेंदों की जांच करेंगे। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहला मामला 12 मई को सामने आया था। आनंद के भालेज, खंभोलज और रामपुरा गांव से खबर आई कि अंतरिक्ष से मलबा गिरा है। यह मलबा गेंद जैसे आकार का था। इसके बाद 14 मई को खेड़ा जिले के चकलासी गांव से भी धातु की गेंदों की तरह दिखने वाला मलबा गिरने की बात सामने आई। फिर वडोदरा से भी ऐसी ही खबर सामने आई। पुलिस ने बताया कि किसी भी जगह से इस तरह के मलबे से किसी के हलातत होने की खबर नहीं मिली है।