Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 3 Oct 2021 2:02 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

साइट के निर्माण पर हादसा, तीन की मौत


दुबई एक्सपो 2020 साइट के निर्माण में लगे तीन मजूदरों की मौत हो गई थी। वहीं इसके निर्माण में 70 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह जानकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों की ओर से शनिवार को दी गई है।काफी आलोचना के बाद एक्सपो से जुड़े अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि साइट निर्माण में हुए हादसों में तीन मजदरों की मौत हो गई थी। वहीं 70 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से मजदूरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया था और सभी विश्वस्तरीय मानकों नियमों का पालन किया गया है।