Read in App


• Fri, 21 May 2021 4:47 pm IST


कोविड आर्मी हल्द्वानी कुमाऊं ग्रुप बना लोगों के मदद का जरिया


नैनीताल- ’हैलो सर, मेरे पति का आक्सीजन लेवल 80 पहुंच गया है। मैं कहां जाऊं? सभी अस्पताल फुल बताए जा रहे हैं। भर्ती कराने में मेरी मदद कर दीजिए।’ यह गुहार थी लालकुआं की हिमानी की। उसका मैसेज जब कोविड आर्मी हल्द्वानी ग्रुप को पहुंचा तो टीम तत्काल सक्रिय हो गई। शहर के अस्पतालों में बात की जाने लगी है। एक घंटे के बाद शहर के एक प्राइवेट अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज को भर्ती कराया जा सका। ऐसे ही तत्काल आवश्यकता वाले मैसेज और फोन नियमित ग्रुप के सदस्यों के पास पहुंच रहे हैं। इसके लिए समर्पित युवाओं ने मोबाइल को रणभूमि और अंगुलियों को हथियार बना डाला है। दिन-रात मेहनत कर अब तक सैकड़ों लोगों को मदद पहुंचाई जा चुकी है।