Read in App


• Sat, 10 Jul 2021 7:01 am IST


दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर 2 करोड़ की डकैती, शहर में मचा हड़कंप


मैदानी जिले हरिद्वार में दिन दहाड़े करोड़ों की डकैती का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज डकैती को छह-सात बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया। बीते दिन बदमाश मोरातारा ज्वैलर्स शोरूम में दाखिल हुए और सबको हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। शोरूम मालिक, गार्ड और स्टाफ के सभी लोगों को बदमाशों ने एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी नकदी और जेवरात समेट कर आसानी से फरार हो गए। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। दिन दहाड़े हुई दो करोड़ की डकैती की वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की है। यहां शंकर आश्रम के पास ज्वालापुर निवासी निपुण गुप्ता का मोरातारा नाम से ज्वैलर्स शोरूम है। गुरुवार दिन में करीब साढ़े तीन बजे दो बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में आए। ये काउंटर पर बैठकर आभूषण देखने लगे। इसके तुरंत बाद तीन और बदमाश शोरूम में घुस आए।