Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 16 Mar 2023 5:37 pm IST

मनोरंजन

सपना चौधरी ने स्टेज पर एक बार फिर उड़ाया गर्दा, फैंस को पसंद आ रहा डांस वीडियो


हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को उनके डांस के लिए पहचाना जाता है। वह अक्सर स्टेज शो करती हैं। साथ ही उनके म्यूजिक वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। सपना आये दिन इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।
हरियाणा की डांसिंग क्वीन ने अब एक नया डांस वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह स्टेज पर गर्दा उड़ा रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन भी बेहद मजेदार लिखा है। सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं तेरी नचाई नाचू सू, इस दुनिया की औकात नहीं।' आपको बता दें के सपना बिग बॉस में भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं।