Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 28 Jul 2022 7:00 pm IST

नेशनल

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में खाली है इतने हजार पद, साल 2023 में दिसंबर तक होगी भर्ती


गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में खाली पदों की जानकारी दी।  एक लिखित उत्तर में बताया,  इन बलों में स्वीकृत पदों की संख्या 10,05,779 है, जिसमें से 84,405 रिक्त हैं।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 84 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। इन्हें अगले साल दिसंबर तक भरा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, कांस्टेबल के 25,271 पदों को भरने के लिए परीक्षा पहले ही आयोजित की जा चुकी है। भाजपा सांसद अनिल अग्रवाल के सवाल पर मंत्री ने कहा कि,  सरकार ने सीएपीएफ में तेजी से भर्तियां करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।

रोजगार सृजन के साथ-साथ इसमें सुधार करना सरकार की प्राथमिकता है। बजट में 5 साल के लिए 1.97 लाख करोड़ रुपये के साथ पीएलआई योजनाएं शुरू कीं। इनसे 60 लाख नए रोजगार सृजित होंगे।