Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Nov 2022 4:00 pm IST

नेशनल

सभी के लिए सुलभ होना चाहिए न्याय, चीफ जस्टिस को आमजन की है चिंता


देश के चीफ जस्टिट डी.वाई. चंद्रचूड़ ने न्याय व्यवस्था को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि, सभी को न्याय सुलभ होना चाहिए। 

दरअसल, आज संविधान दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट में आयोजित समारोह में सीजेआई ने कहा कि, हमारी अदालतों से जो न्यायशास्त्र निकला है, उसने दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में फैसलों को प्रभावित किया है।

सीजेआई ने कहा कि, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि, न्याय प्रणाली सभी के लिए उपलब्ध हो। न्यायपालिका यह सुनिश्चित करने के लिए तरीके और तकनीक अपना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस समारोह का उद्घाटन किया, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समापन भाषण देंगी।