Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 May 2024 11:36 am IST


भगवान परशुराम की प्रतिमा का होगा लोकार्पण


 अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के द्वारा भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर भगवान परशुराम की प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा मुख्य संरक्षक अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के लालचंद शर्मा ने बताया कि 10 मई को भगवान परशुराम का जन्म उत्सव बड़े जोरों शोरों के साथ मनाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भगवान परशुराम चौक देहरादून में बनाने की नई भी रखी जाएगी इसके लिए देहरादून नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा से चौक के निर्माण में शासन प्रशासन का सहयोग भी उन्होंने मांगा लालचंद शर्मा ने बताया कि समिति के सातवें वार्षिक उत्सव में आयोजित भव्य रामकथा के मंच पर कथा व्यास जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज कथा करेंगे साथ उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म उत्सव, 2024 ब्राह्मण समाज में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा एवं देवभूमि की राजधानी देहरादून में प्रथम भगवान परशुराम चौक भी अस्तित्व में आएगा मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद " महेंद्र भट्ट" कैबिनेट मंत्री "सुबोध उनियाल"  निवर्तमान मेयर "सुनील उनियाल गामा विशिष्ट"अतिथि के तौर पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली एवं विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ भी शामिल होंगे।