Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Jul 2022 11:07 am IST


उत्तराखंड में डूबने से मौतों का सिलसिला जारी - दो और बच्चों ने गवाई जान


पौड़ी : बिल्वकेदार गदेरे में नहाने गए दो बच्चों की पानी में डूबकर मौत हो गई। दोनों बच्चे घर से खेलने का बहाना कर निकले थे, लेकिन वह खेलने के बजाय नहाने चले गए। जब रात तक वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने देर रात दोनों के शव बिल्वकेदार गदेरे से बरामद कर लिए। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर छाई हुई है।कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बिल्वकेदार-खंदूखाल मार्ग पर स्थित नकोट में रह रहे चरण सिंह कीर्तिनगर क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में लिपिक हैं। जबकि मैखंडी गांव निवासी महेश जापान मेें नौकरी करता है। चरण सिंह का बेटा सक्षम (12) और महेश सिंह का बेटा मयंक (10) दोनों दोस्त हैं और बुधवार शाम लगभग छह बजे खेलने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वह रात तक घर नहीं लौटे। इस पर बच्चों की खोज की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।जल पुलिस के गोताखोर महेंद्र सिंह की मदद से पुलिस ने गदेरे से दोनों बच्चों को निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पैथवाल ने बताया कि दोनों बच्चों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।