Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 1 Jun 2022 11:52 am IST

राजनीति

कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका, बृजेश कलप्पा ने छोड़ी पार्टी


कर्नाटक से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील बृजेश कलप्पा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जी हां आपने सही सुना है। बृजेश कलप्पा कांग्रेस पार्टी में पिछले 25 साल से थे। लेकिन आखिकरकार उन्होंने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अपने इस पत्र में बृजेश ने लिखा कि, वह खुद में उत्साह की कमी पा रहे हैं। उनका खुद का प्रदर्शन भी सही नहीं रहा है। इसी के चलते वह पार्टी की प्राथिमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। आपको बात दें कि कलप्पा ने अपना इस्तीफा 30 मई को सौंपा था।