Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 19 Dec 2022 12:00 am IST

राजनीति

सांसद नवनीत और उनके पति रवि की जमानत रद्द, जानिए वजह


मुंबई: मुंबई की स्‍पेशल कोर्ट ने सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा की जमानत रद्द कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें शनिवार को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया था। इसके बाद कोर्ट ने यह निर्णय सुनाया। उन पर गिरफ्तारी का विरोध करने और पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी करने से रोकने का आरोप लगा था। वहीं, स्पेशल कोर्ट के जज ने उन्हें मामले में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि मुंबई पुलिस ने इसी साल अप्रैल में कथित रूप से कई समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने के आरोप में नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को गिरफ्तार किया था। दोनों ने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने का प्रयास किया था। इस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।