Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Nov 2022 9:32 am IST

मनोरंजन

एक शख्स ने श्रीदेवी को मार दिया था थप्पड़, आगबबूला हो गए बोनी, किया था ये काम


बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर आज अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज करती हैं।  जाह्नवी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिली'  को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने अपनी दिवंगत मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने एक ऐसी घटना  के बारे में बताया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।   Vogue के साथ हुई बातचीत में जाह्नवी ने बताया कि इटली में एक शख्स ने उनकी मां श्रीदेवी को थप्पड़ मार दिया था। इस बात एक पता जब उनके पिता बोनी कपूर को चला तो वह आग बबूला हो गए थे और दोनों बेटियों को छोड़कर वे इटली पहुंच गए थे। जाह्नवी कपूर ने बताया कि एक बार उनकी मां श्रीदेवी अपने कुछ दोस्तों के साथ इटली की एक शॉप में फर्नीचर खरीदने गई हुई थीं, तभी वहां पर एक इटैलियन शख्स ने उन पर हाथ उठा दिया था। श्रीदेवी के दोस्तों ने जब इस बात की जानकारी बोनी कपूर को दी तो वह आग बबूला हो गए और फ़ौरन इटली पहुंच गए थे।