Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 5 May 2022 1:20 pm IST


आशा वर्कर रेखा पुजारी का निधन


चंपावत : वायुरथ महोत्सव कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन मोहन पुजारी की पत्नी आशा वर्कर रेखा पुजारी का मंगलवार की रात को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है। मृतका महोत्सव समिति की महिला संगठन मंत्री के साथ आशा कार्यकत्री भी थी। उनके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर छाई हुई है। उनके निधन पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे, संरक्षक सचिन जोशी, ग्राम प्रधान भुवन चौबे, कैलाश चौबे, राजू पुजारी, पप्पू ओली, घनश्याम चौबे, विजय बिष्ट, ललित पुजारी, प्रेम चौबे, केशव दत्त चौबे, महेश गरसाड़ी, दीपक चौबे, बबलू खर्कवाल, दिनेश पुजारी, सुशीला चौबे आदि ने शोक व्यक्त किया है।