Read in App


• Sat, 24 Apr 2021 2:35 pm IST


चमोली ग्लेशियर टूटने से 8 लोगों की मौत, कई लापता


उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली में एक बार फिर प्रकृति ने अपना कहर बरपाया। आपको बता दें कि शुक्रवार दोपहर  चमोली जिले के सुमना मलारी क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से बीआरओ के कई मजदूरों के हताहत होने की सूचना है। सेना ने रेस्क्यू कर शनिवार को आठ शव निकाले हैं। वहीं करीब 391 लोग अलग अलग कैंप में सुरक्षित पहुंच चुके हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को क्षेत्र हवाई दौरा किया।उन्होंने कहा कि कल रात से ही जिला प्रशासन और सेना के अधिकारियों से अलर्ट रहने को कहा गया है।