Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Oct 2021 1:12 pm IST


आयुर्वेद के अनुसार इन आदतों को तुरंत बदले, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान


अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि खाने की किन-किन गलत आदतों से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है, तो फिर आपका उत्तर क्या हो सकता है? शायद आपके पास इसका कोई सटीक जानकारी नहीं हो। लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार कुछ नियम है जिन्हें नहीं पालन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आयुर्वेद के अनुसार खाने की किन गलत आदतों पर आपको भी ध्यान देना चाहिए, तो आइए जानते हैं। 
जब भूख न लगी हो 
ऐसा बहुत बार देखा जाता है कि कुछ लोग जस्ट खाना खाकर उठे होते हैं और कुछ कदम चलने के बाद उनका पसंदीदा भोजन दिखाई दे देता है और फिर टेस्ट करने के लिए बैठ जाते हैं। अगर आपको भूख नहीं लगी है, तो जबरदस्ती खाने का प्रयास न करें। क्योंकि, इससे सेहत के साथ-साथ पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है और इससे सेहत भी ख़राब होने का डर रहता है।
 एक साथ अनेक फूड्स का सेवन 
 कई लोगों की आदत होती है कि एक साथ एक नहीं बल्कि अनेकों प्रकार के भोजन को लेकर बैठ जाते हैं। यानि एक साथ दूध-दही, खट्टे भोजन, फ्रूट्स, चिकन, मछली आदि चीजों को मिक्स करके खाने की कोशिश न करें। आयुर्वेद के अनुसार कई बार यह कहा जाता है कि मिट्टे और खट्टे फलों को एक साथ मिक्स करके कभी भी सेवन नहीं करना चाहिए।
खाने के साथ ठंडा पानी 
शायद, आप भी करते होंगे। जी हां, खाने खाते समय अधिक ठंडा पानी पीना सेहत के लिए नुकसान हो सकता है। खाना खाते समय अधिक ठंडा पानी का सेवन करना नुकसान पहुंचा सकता है। वैसे कई लोगों की आदत होती है, जो खाने के बीच में ठंडा पानी पीते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसा कुछ करते हैं, तो इस आदत को बदलने की ज़रूरत है। 
जल्दी-जल्दी ना करें भोजन 
आजकल बहुत लोगों में यह देखा जाता है कि एक से दो मिनट के अंदर खाना खाकर उठा जाते हैं। क्योंकि, वो जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं। ऐसे में अगर आपको भी जल्दी-जल्दी खा खाने की आदत है, तो यह आदत आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए आप आराम-आराम से ही खाने का प्रयास करें।