Read in App


• Fri, 19 Feb 2021 6:33 pm IST


सूर्यकांत धस्माना को मिली पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हें संगठन का समन्वयक नियुक्त करते हुए उन्हें जिला प्रभारी उपाध्यक्षों व महामंत्रियों व  मनीष खंडूरी की अध्यक्षता वाली समन्वय समिति के बीच समन्वय करने की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष ने  धस्माना से अपेक्षा की है कि वे सभी जिला प्रभारी उपाध्यक्षों व महामंत्रियों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी हासिल कर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी को अवगत करवाएंगे. प्रभारियों व कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के बीच समन्वय स्थास्पित करेंगे। धस्माना ने नई जिम्मेदारी दिए जाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व प्रदेश प्रभारी  देवेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया।