Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 May 2023 9:28 am IST

मनोरंजन

मलाइका ने शेयर की अर्जुन कपूर की बेहद प्राइवेट तस्वीर, कैप्शन में लिखा- 'माई वेरी लेजी बॉय'


फिटनेस क्वीन के नाम से फेमस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपनी लाइफ खूब एन्जॉय कर रही हैं। दोनों का रिश्ता समय के साथ और ज्यादा मजबूत होता नजर आ रहा है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिख जाते हैं। दोनों ही एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने अर्जुन की जो फोटो शेयर की है उसे देखकर सभी हैरान रह गए हैं। हर कोई यही सोच रहा है कि ये मलाइका ने क्या शेयर कर दिया है। 


दरअसल मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर की एक हाफ नेकेड तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में अर्जुन अपने हाथ पैर फैलाए सोफे पर बैठे है और अंगड़ाई ले रहे हैं। उन्होंने अपनी गोद में एक कुशन रखा हुआ है। इस फोटो के साथ मलाइका ने अर्जुन कपूर को भी टैग किया और कैप्शन में लिखा-'माई वेरी ऑन लेजी बॉय' वहीं अर्जुन ने इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर एक व्हाइट हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया।