Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 17 Aug 2021 12:42 pm IST


मुख्यमंत्री से मिले पूर्णागिरि धाम के पुजारी


 मां पूर्णागिरि धाम के पुजारी ट्रस्ट बनाने की कार्यवाही का विरोध कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सोमवार को अमोड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।उन्होंने मुख्यमंत्री से ट्रस्ट की कवायद रोकने के साथ ही ट्रस्ट न बनाने और धाम में सुविधाएं विकसित करवाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने फिलहाल ट्रस्ट न बनाने का भरोसा दिलाया है।लंबे समय से उठ रही मां पूर्णागिरि धाम को ट्रस्ट बनाने की मांग पर शासन-प्रशासन स्तर पर पूर्णागिरि धाम को ट्रस्ट बनाने की कार्रवाई चल रही है। इसका पुजारी कड़ा विरोध कर रहे हैं। देश में धार्मिक स्थलों पर सरकारी नियंत्रण का विरोध हो रहा है, लेकिन राज्य सरकार पूर्णागिरि को ट्रस्ट बनाने की कार्यवाही कर रही है जबकि करीब पांच सौ पुजारी परिवारों की आजीविका धाम पर निर्भर है और ट्रस्ट बनने से उनकी आजीविका छीन जाएगी।