Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Sep 2021 4:14 pm IST

मनोरंजन

क्या 'तेरी मिट्टी' गाना चुराया गया है पाकिस्तानी गाने से?


बॉलीवुड के जाने माने गीतकार मनोज मुंतशिर  विवादों में घिरते ही जा रहे हैं। पहले कविता चोरी को लेकर और अब अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी'  के गाने  'तेरी मिट्टी'  को लेकर। दरअसल, सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि  लोगों के दिलों से जुड़ा ये गाना भी 2005 के पाकिस्तानी गाने से कॉपी किया गया है। खबरोंं के मुताबिक लोगो ने  सिंगर गीताबेन रबारी को पाकिस्तानी सिंगर समझ लिया जिसके चलते यह सारी गलतफैमी हो गई। इस मामले मे बाद मे  गीताबेन ने  भी मनोज का पक्ष लेते हुए बात को साफ किया था। उधर  मनोज ने कहा कि  "जो लोग ये आरोप लगा रहे हैं उन्हें कृप्या वीडियो देखना चाहिए. जो हमारी फिल्म 'केसरी' के रिलीज के कई महीने बाद अपलोड किया गया था और आपकी जानकारी के लिए दूं कि वो सिंगर पाकिस्तानी नहीं हैं, बल्कि हमारी अपनी इंडियन फॉक सिंगर गीता रबारी हैं. आप उन्हें कॉल करके भी पूछ सकते हैं."