Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 9 Jan 2022 6:30 am IST


चंडीगढ़ निगम में भाजपा का वर्चस्व: पंजाब चुनाव से पहले मिली संजीवनी


पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को शनिवार को चंडीगढ़ में संजीवनी मिली। चंडीगढ़ मेयर पद चुनाव में भाजपा की सरबजीत कौर जीत गईं। 14 मतों के साथ वे चंडीगढ़ नगर निगम की नई मेयर चुनी गईं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के एक वोट को खारिज कर दिया गया जिसके बाद आम आदमी पार्टी के सांसदों ने हंगामा कर दिया। नारेबाजी करते हुए पार्षद मेयर की कुर्सी के पीछे खड़े हो गए। मेयर सरबजीत कौर ने अपना भाषण शुरू किया तो नाराज आप पार्षदों ने उनके माइक की तार निकाल दी। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद सदन में पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने आप पार्षदों को मेयर की कुर्सी के पास से हटाया। मेयर चुनाव में वोट डालने के लिए कांग्रेस के सात और अकाली दल का एक पार्षद नहीं पहुंचा।