Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Jul 2022 12:53 pm IST

नेशनल

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के लिए की प्रार्थना


जापान से एक बड़ी खबर आ रही है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई है। जिसके बाद अब उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा गोली चलाने वाले एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुए हमले को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थनाएं शिंजो आबे और उनके परिवार के साथ है।