Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 24 Sep 2022 12:00 pm IST

राजनीति

सदन में एक विधायक खा रहे तंबाकू तो दूसरे खेल रहे मोबाइल गेम, सपा ने जारी किए Video


लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा के अंदर सदन में बैठे भारतीय जनता पार्टी के दो विधायकों का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि महोबा से बीजेपी विधायक राकेश गोस्वामी सदन में मोबाइल गेम खेल रहे हैं तो वहीं, झांसी से भाजपा विधायक रवि कुमार शर्मा तंबाकू खा रहे हैं।

सपा विधायकों ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक! महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे। इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं, नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे। बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक!

 

महिलाओं के विशेष दिन के हैं वीडियो   

जानकारी के अनुसार, ये वीडियो 22 सितंबर के हैं। सदन में इसी दिन महिलाओं का विशेष दिन मनाया गया था। इन दोनों विधायकों के वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए सपा ने इन्‍हें निंदनीय बताया।