Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 14 Nov 2021 3:00 pm IST


घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे पर्चे


भारतीय जनता पार्टी का पुरोला में घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने पुरोला नगर क्षेत्र में घर घर पोस्टर व स्टिकर लगाते हुए हैंड पम्पलेट व पत्रक वितरित किये। कार्यक्रम के तहत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर घर घर पार्टी का ध्वज लगा रहे हैं।पुरोला मण्डल के पदाधिकारियों ने बूथों पर घर घर भाजपा, हर घर भाजपा कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान व पूर्व अध्यक्ष अमीचन्द शाह के नेतृत्व में मण्डल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत पुरोला के वार्ड संख्या चार, पांच व छ में व्यापारिक संस्थानों सहित घरों में पार्टी के ध्वज लगाए ।