Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 Aug 2021 9:21 am IST


सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया गढ़वाल के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण


सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़वाल मंडल के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देवप्रयाग, तोताघाटी, तीनधारा, कौड़ियाला, ऋषिकेश, रानीपोखरी, नरेन्द्रनगर, फकोट और चंबा क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ मुख्य सचिव एसएस संधू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। सत्र निपटाया अब विधानसभाओं में प्रवास पर निकलेंगे मंत्री विधानसभा के मानसून सत्र से निपटकर अब प्रदेश सरकार के मंत्री प्रवास पर निकलेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले दिनों प्रवास के दौरान सभी मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों को प्रवास करने के निर्देश दिए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, सोमवार से सभी के प्रवास शुरू हो जाएंगे। पार्टी प्रवास के कार्यक्रम तैयार कर दिए हैं। रविवार को इसे जारी कर दिया जाएगा। कौशिक के मुताबिक, मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के सभी मंत्रियों को अपने प्रभारी जिलों व विधानसभाओं का प्रवास करना है। पार्टी के सभी पदाधिकारी भी प्रवास करेंगे।