Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 22 Apr 2023 10:39 am IST


बाजार के प्रोडक्ट्स छीन सकते हैं बालों की शाइन, नेचुरल काला करने का सही तरीका ये है....


आजकल बालों का सफेद होना काफी कॉमन हो गया है। कम उम्र में ही बाल झड़ने और कमजोर होने के साथ ही सफेद हो जा रहे हैं। इन सफेद बालों को काला करने के लिए अक्सर लोग हेयर कलर का इस्तेमाल करने लगते हैं। जिसकी वजह से बाल और तेजी से सफेद हो जाते हैं। बालों को नेचुरल तरीके से काला करना है तो सरसों के तेल में इन दो चीजों को मिलाकर लगाएं। जिससे बाल आसानी से काले हो जाएं। 

बालों में सरसों के तेल के साथ लगाएं ये दो चीज- बालों को नेचुरल तरीके से काला करना है तो शुद्ध सरसों के तेल में मिलाएं मेथी के दाने और सूखा आंवला। अगर आपके पास शुद्ध सरसों का तेल नहीं है तो नारियल का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे बनाएं बालों को नेचुरल काला करने वाला तेल- सबसे पहले सूखे आंवले को कूट कर महीन कर लें। साथ में मेथी दाना भी कूट लें। अब इन दोनों चीजों को सरसों के तेल में मिलाकर रख दें। करीब दस से पंद्रह दिन बाद इस तेल को लोहे की कड़ाही में डालकर पकाएं। 

कैसे लगाएं ये तेल- बालों को नेचुरल तरीके से काला करना है तो इस तेल को रोजाना रात को बालों में लगाकर सो जाएं। अगले दिन शैंपू से बालों को धो लें। कुछ ही दिनों में बाल मजबूत और घने हो जाएंगे। साथ ही बालों की रंगत भी बदलना शुरू हो जाएगी।