Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Oct 2022 5:27 pm IST


दीपावली के लिए सजने लगा बाजार


टिहरी :  दीपावली त्योहार का बाजारों पर असर दिखने लगा है। बाजार सजने लगे हैं। टिहरी के बौराड़ी और नई टिहरी बाजार में मिठाइयों की दुकान के साथ ही पटाखों, लड़ियों, बर्तनों और कपड़ों की दुकानें सजने लगी हैं। अन्य दिनों से हटकर बाजार में रौनक नजर आने लगी है। लोग दोहपर से देर शाम तक खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।दीपावली का त्योहार जनपद के विभिन्न कस्बों के बाजारों में रंग दिखाने लगा है। जिला मुख्यालय नई टिहरी सहित चंबा, कंडीसौड़, घनसाली, कैंपटी, धनोल्टी और नरेंद्रनगर के बाजारों में रौनक दिखने लगी है। बाजारों में दीपावली के लिए रंग-रोगन के बाद दुकानें सजी नजर आ रही हैं। लोग दुकानों में गिफ्ट, मिठाई, लड़ियां, फर्नीचर, कपड़े आदि खरीदते नजर आ रहे हैं। लोग दीपावली के लिए उपहार देते नजर आ रहे हैं। दीपावली की तैयारियों में लोग तल्लीन नजर आ रहे हैं। त्योहार को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है। बाजारों में रौनक लौटने से व्यापारी भी खासे खुश नजर आ रहे है। धनतेरस के लिए व्यापारियों ने दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है। बाजारों में नए-नए उत्पाद भी नजर आ रहे हैं।