Read in App


• Mon, 7 Oct 2024 4:15 pm IST


दिल्ली से आई युवती मिली डेंगू की संदिग्ध, भर्ती


काशीपुर। बाहरी क्षेत्र से आने वाले लोगों में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हैं। दिल्ली से आई एक युवती को संदिग्ध मानकर डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं निगम प्रशासन स्प्रे और फॉगिंग करा रहा है। कालागढ़ निवासी एक युवती दिल्ली की एक कंपनी में सेल्स का कार्य करती है। करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। वह मेडिकल स्टोर से दवा लेती थी, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। वापस घर आने पर शुक्रवार को परिजन उसे एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने इलाज शुरू कर एलायजा जांच के लिए सैंपल भेजकर संदिग्ध मानते हुए डेंगू वार्ड में भर्ती कर दिया है।कालागढ़ निवासी एक युवती दिल्ली की एक कंपनी में सेल्स का कार्य करती है। करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। वह मेडिकल स्टोर से दवा लेती थी, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। वापस घर आने पर शुक्रवार को परिजन उसे एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने इलाज शुरू कर एलायजा जांच के लिए सैंपल भेजकर संदिग्ध मानते हुए डेंगू वार्ड में भर्ती कर दिया है।