Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Feb 2023 5:30 pm IST

मनोरंजन

गाना हिट होने के बाद भी नहीं चमकी ईशा और उदय चोपड़ा की किस्मत, सारी लाइमलाइट लूट ले गए थे जॉन अब्राहम


‘दिलबर दिलबर' सांग तो आपको याद ही होगा। इस गाने ने बारिश में भीगते हुए डांस कर ईशा देओल ने खूब अदाएं बिखेरी थी। वहीं, उदय चोपड़ा ने भी जमकर डांस किया था। ये गाना साल 2004 में आई फिल्म ‘धूम’ का है। जब ये फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने  इस पर जमकर प्यार बरसाया। ये देख चोपड़ा और देओल परिवार को लगा था कि उनके बच्चों की किस्मत चमक गई, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और सारी की सारी लाइम लाइट जॉन अब्राहम ने लूट ली। 
आपको बता दें कि मल्टीस्टारर फिल्म ‘धूम’ की कहानी आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस की थी और इसे संजीव गधवी ने निर्देशित किया था। दर्शकों ने फिल्म को काफी प्यार दिया। ​फिल्म में उदय चोपड़ा को अभिषेक बच्चन के असिस्टेंट के तौर पर दिखाया गया था और उनका स्क्रीन टाइम भी काफी था।  वहीं, ईशा देओल ग्लैम लुक में नजर आई थीं।  उदय चोपड़ा ने फिल्म में अली अकबर फतेह खान का और ईशा ने शीना राय की भूमिका निभाई थी।  इस फिल्म के लिए दोनों ही स्टार किड्स ने काफी मेहनत की थी लेकिन जब  ये रिलीज हुई तो सारी म​हफिल जॉन अब्राहम ने लूट ली।   ईशा और आदित्य दोनों के ही कॅरियर को इस फिल्म से कोई  खासा फायदा नहीं हुआ।