Read in App


• Tue, 2 Feb 2021 11:42 am IST


प्रेमनगर में गोली चलने के बाद मचा हड़कंप


देहरादून। प्रेमनगर में देर रात गोली चलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ करने के बाद दो युवकों को हिरासत में लिया है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि एक बर्थडे पार्टी के दौरान दो युवकों में विवाद हो गया। इस दौरान एक ने गोली चला दी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया एक युवती के चक्कर में गोली चलना प्रतीत हुआ है। पुलिस इस प्रकरण में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।