Read in App


• Sun, 18 Jul 2021 12:00 pm IST


डॉक्टर और अधिकारी में विवाद, डॉक्टर का इस्तीफा


जिला अस्पताल उत्तरकाशी में डॉक्टर और जिला स्तरीय अधिकारी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि डीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला निपट गया है। गौरतलब है कि 15 जुलाई को जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. सुबेग सिंह आर जिला विकास अधिकारी के बीच विवाद हो गया। सुबह सवा 11 बजे अस्पताल में फिजिशियन डॉ. सुबेग सिंह ओपीडी में मरीज देख रहे थे। उसी दौरान डॉ. सुबेग सिंह से इलाज करवा रहे जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) संजय सिंह अपने सहायक के साथ वहां पहुंचे। डॉ. सुबेग सिंह का कहना है कि डीडीओ के सहायक ने उन्हें डीडीओ के आने की बात कही। एक मरीज के स्वास्थ्य परीक्षण में व्यस्त होने के चलते उन्होंने दस मिनट इंतजार करने को कहा।