बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसा की घटनाएं सासाराम और नालंदा जिले में 31 मार्च को हुईं। लेकिन भी दोनों ही जगह 'स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण' में बताई जा रही है।
दोनों जगह तनाव बना हुआ है, हालांकि, इंटरनेट बंद कर और धारा 144 को सख्ती से लागू कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, गृह मंत्री अमित शाह के सासाराम दौरे के मद्देनजर हालात पर काबू पाने का प्रयास तेज बताया जा रहा था। लेकिन, कार्यक्रम स्थल के आसपास धारा 144 लागू रहने और स्थिति तनावपूर्ण रहने के कारण शाह का दौरा रद्द कर दिया गया है।
ताजा हालत यह है कि, कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी नवरत्न बाजार में दुकानों के साथ घरों के दरवाजे भी बंद हैं। इसके बावजूद आज भी 10 मिनट के लिए पथराव की सूचना आई। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस जानकारी के मुताबिक, प्राथमिकी दर्ज हुई है या नहीं। दोनों पक्षों से कुल 27 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिसके कारण यह माना जा रहा है कि अब प्राथमिकी दर्ज हो गई है।