बागेश्वर: मजदूर संघ ने बुधवार को नगर में जोरदार जुलूस निकाला। नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर कतई गंभीर नहीं है। इसके कारण उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। दरअसल, पंजीकृत मजदूरों को वर्ष 2018 से स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, अंत्येष्टि, छात्रवृत्ति समेत तमाम लाभों से वंचित चल रहे हैं।उनका श्रम विभाग पंजीकरण और रिनवल भी नहीं कर रहा है। इसके कारण उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।