टनकपुर (चंपावत)। देवभूमि रामलीला समिति छीनीगोठ की रामलीला में देर रात तक माहौल राममय बना हुआ है। अक्षयकुमार वध, मेघनाद-हनुमान संवाद, हनुमान-रावण संवाद और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। हनुमान के पात्र महेंद्र ऐरी, रावण के हरीश कांडपाल, मेघनाद के जगदीश पंत, अक्षय कुमार के आशीष जोशी के अभिनय को सराहा गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष प्रदीप जोशी, मुकेश जोशी, जगदीश परगाई, प्रधान पूजा जोशी, उदय सिंह बिष्ट, प्रकाश जोशी, मनोज बिष्ट मौजूद रहे।