Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Nov 2022 8:00 pm IST

नेशनल

दुष्कर्म : डेटिंग ऐप से जुड़े, बार में की मुलाकात, फिर नशे में घुत्त होकर पहुंचे पीड़िता के घर, श्रीलंकाई क्रिकेटर को जमानत नहीं


श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलका दुष्कर्म मामले की जांच के साथ-साथ चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। दनुष्का आरोपों में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। 

जांच में सामने आया है कि, कि गुणाथिलका ने ऑस्ट्रेलिया महिला के साथ दुष्कर्म ही नहीं किया बल्कि उन्होंने महिला को कई बार हवस का शिकार बनाया। और तो और उसका गला भी घोंटने की भी कोशिश की। इस कारण महिला को ब्रेन स्कैन कराने की जरूरत भी पड़ गई। गुणाथिलका पर यौन उत्पीड़न के चार मामलों का आरोप लगाया गया है। अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है। 

स्थानीय मीडिया की मानें तो अदालती दस्तावेजों में कहा गया है कि दोनों दो नवंबर को सिडनी के ओपेरा हाउस के पास एक बार में मिलने से पहले एक डेटिंग ऐप से जुड़े थे। इसके बाद वे नाव से कथित पीड़िता के घर गए और वहां शराब पीने के बाद गुणाथिलका ने महिला के साथ जबरदस्ती की।