Read in App


• Wed, 5 Jun 2024 2:31 pm IST


प्रदेश में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना ,गर्मी से मिलेगी राहत


मई में तेवर दिखा चुकी गर्मी जून के पहले सप्ताह में थोड़ी राहत दे रही है। आज (बुधवार) राजधानी दून में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते यहां का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिल सकती है। उधर मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी ने भी परेशान किया। हालांकि दोपहर के बाद हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिली।