रुद्रप्रयाग: केदारघाटी के खड़िया गांव में चल रहे 11 दिवसीय सिद्धपीठ महिषमर्दिनी सीता अयुत्त महायज्ञ में आठवें दिन भी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डाली गई। इस दौरान क्षेत्रीय ग्रामीण यज्ञ में पहुंचकर पुण्य अर्जित कर रहे है। सात फरवरी सोमवार को भव्य जल कलश यात्रा है। आपको बता दें, आज जल कलश यात्रा एवं सकलीकरण होगा तो वहीं 8 फरवरी को पूर्णाहुति, 9 फरवरी को भंडारे के साथ समापन किया जाएगा। आयोजक समिति के अध्यक्ष विजय सिंह शाह ने बताया कि केदारघाटी क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए लगभग अस्सी वर्ष बाद अयुत्त यज्ञ का आयोजित किया जा रहा है। महायज्ञ में प्रतिदिन ब्राह्मणों द्वारा महिषमर्दनी, नानतोली देवी की पूजा अर्चना के साथ यज्ञ में आहुतियां डाली जाएंगी।