Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Sep 2023 10:00 pm IST


मुंबई के चर्चित 'पत्रकार जेडे हत्याकांड' का वांटेड दोषी दीपक उत्तराखंड से गिरफ्तार, पैरोल पर आया था बाहर


महाराष्ट्र   की राजधानी मुंबई  के बहुचर्चित 'पत्रकार जेडे हत्याकांड' का वांटेड दोषी दीपक सिसोदिया  गिरफ्तार हो गया है। कुमाऊं की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उसे बनबसा से पकड़ा है। आरोपित 25 हजार का इनामी है, जिसकी दो राज्यों की पुलिस को तलाश थी। हल्द्वानी  के रामपुर रोड निवासी दीपक ने 2011 में की थी।दीपक सिसोदिया   को मुंबई की कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। कुछ ही वक्त पहले मुंबई की अमरावती सेंट्रल जेल  ) ने उसे 45 दिन के पैरोल पर रिहा किया था।

महाराष्ट्र के मशहूर खोजी पत्रकार जेडे की हत्या  में जेल में बंद दीपक सिसोदिया   को जनवरी 2022 में पैरोल पर छोड़ा गया था। मगर वह पैरोल की अवधि खत्म होने के जब अमरावती जेल वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। तब पता चला कि वो तो गायब हो चुका है। उसके गायब होने के बाद से ही महाराष्ट्र और उत्तराखंड पुलिस  दीपक सिसोदिया की तलाश में जुटी हुई थी। स्पेशल टास्क फाेर्स (STF) के कुमाऊं प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि आरोपित को बनबसा से गिरफ्तार किया है।