Read in App


• Mon, 22 Feb 2021 6:49 am IST


"Happy birthday Gurmeet Chaudhary"



गुरमीत चौधरी का जन्म भूमिहार ब्राह्मण परिवार में 22 फ़रवरी 1984 को  चंडीगढ़ में हुआ था. आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य

-यूँ तो गुरमीत जयरामपुर भागलपुर डिस्ट्रिक्ट  ताल्लुक रखते हैं।  गुरमीत का बचपन जबलपुर और चेन्नई में बीता है। 

-गुरमीत चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी।  उनका पहला टेलीविजन रामायण था।  जिसमे उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया था।  उसके बाद उन्होंने कई शो किये। गुरमीत छोटे पर्दे के सफल अभिनेता हैं।  

-गुरमीत के फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2015 में महेश भट्ट की फिल्म की खामोशियाँ से हुई थीं।  इस फिल्म में गुरमीत के अलावा सपना पब्बी और अली फजल नज़र आये थे।  हालंकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 

-टीवी और फिल्मों के अलावा गुरमीत ने कई रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया।  उन्होंने डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा में हिस्सा लिया, जिसके वह विजेता भी बने थे।  उसके बाद उन्हीने डांस बेस्ड रियलिटी शो नच बलिए में  अपनी बलिए देबिना के साथ हिस्सा लिया था।  वह यह शो जीते तो नहीं लेकिन फर्स्ट रनरअप जरूर रहे थे।  इसके आलावा उन्होंने  खतरों के खिलाडी-डर का ब्लॉकबस्टर में हिस्सा लिया।  जिसमे उन्हें बेस्ट परफॉर्मर का पुरुस्कार दिया गया और वह साथ ही शो के फर्स्ट रनरअप भी बने। 

-उनके प्रसिद्ध शो हैं रामायण,गीत-हुई सबसे पराई, पुनर्विवाह, कोई आप सा ,खतरों के खिलाडी-डर का ब्लॉकबस्टर, नच बलिए ,झलक दिखला जा

- और बता दें कि गुरमीत की शादी उनकी कथित प्रेमिका देवोलिना से हुई है।