अल्मोड़ा। स्टेडियम में खेल महाकुंभ के तहत आयोजित जिला स्तरीय जूडो और कराटे प्रतियोगिता में धौलादेवी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्ग में 21 स्वर्ण पदक जीतकर देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की की। व्यायाम शिक्षक हरीश चौहान ने बताया कि अंडर 14 बालक वर्ग में राइंका आरासल्पड़ के गौरव जोशी, हिमांशु बोरा, अंडर 20 में दीपक भट्ट, अंडर 17 बालिका में काजल जोशी ने बाजी मारी। राइंका खेती से अंडर 19 में तनुजा जीना, राबाइंका दन्या से अंडर 17 में ज्योति बिष्ट, दिव्या बिष्ट, राइंका दन्या से अंडर 19 में पार्थिक गुरुरानी, लक्ष्मी शिक्षा निकेतन उमावि दन्या से अंडर 14 में प्रेम सिंह गैड़ा, प्रवजल धानिक, भारत सिंह, नीरज सिंह, राइंका चमतोला से अंडर 17 में तनुजा, निशा, हिलटॉप स्पोर्ट्स एकेडमी चगेठी से अंडर 17 में बबीता जोशी, पूजा बिष्ट, अंडर 20 में चेतन चौहान, योगेश सिजवाली, किरण, चंदन भट्ट, सुंदर भट्ट और दीक्षा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बच्चों की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य संजय सिंह, राजेश पांडे, अजहर खान, सुनीता राय, नवीन पांडे, सोनू नेगी, सीईओ चंदन सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार आदि ने खुशी जताई है।