Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 21 Dec 2022 9:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

अब विश्व धरोहर बनेंगे भारत के ये तीन पर्यटक स्थल, यूनेस्को ने संभावित लिस्ट में नाम किया शामिल...


भारत के तीन नए सांस्कृतिक स्थलों को यूनेस्को यानि संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन के विश्व धरोहर स्थलों की पॉसिबिलिटी लिस्ट में शामिल किया गया है। 

लिस्ट में मोढेरा का ऐतिहासिक सूर्य मंदिर, गुजरात का वडनगर शहर और त्रिपुरा में उनाकोटी शृंखला में पत्थरों पर उकेरी गई मूर्तियां शामिल हैं। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने तीनों स्थलों की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया। 

रेड्डी ने लिखा कि, बधाई हो भारत। यूनेस्को की अस्थायी सूची में भारत के तीन स्थल जोड़े गए हैं, जिससे भारतीय सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानि एएसआई ने भी ट्वीट किया, इस कदम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।