Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 24 Aug 2023 1:56 pm IST


उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं और समाजसेवी सम्मानित


चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बाबा हैड़ाखान नेत्र चिकित्सालय की ओर से शिव पार्वती सदन में आयोजित नेत्र रोग जागरूकता कार्यक्रम व वार्षिक समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व अन्य समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। कहा कि धन के अभाव में कोई भी व्यक्ति नेत्रहीन नहीं रहना चाहिए, नेत्र चिकित्सालय का यही मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर नेत्र रोग व बचाव के उपाय की जानकारियां भी दी गई। नेत्र चिकित्सक डॉ. नीतू मेहरा ने बढ़ते आईफ्लू के प्रकाेप और उससे बचाव के बारे में बताया। आरएस मेहरा व दीपक रावत ने प्रोजेक्टर के माध्यम से आंख से संबंधित जानकारी दी।इस मौके पर समाज सेवा, जीवन में संघर्ष, दूसरों की मदद करने वाले समाज सेवियों, ग्राम प्रधानों आदि को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तहसीलदार विवेक राजौरी, ब्लाॅक प्रमुख किरन बिष्ट, बीडीओ दिलमणी जोशी, प्रधान संगठन अध्यक्ष पवन पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण रौतेला, एलडी मठपाल,कमला फुलोरिया आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता ब्लाॅक प्रमुख बिष्ट तथा संचालन हेम कांडपाल व पवन तिवारी ने किया। इससे पहले सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण जोशी के निर्देशन में वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।