Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Apr 2022 4:15 pm IST


करारी हार से कांग्रेस अब तक नही उभरी


बागेश्वर:  विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित हुए एक माह होने को है, परंतु कांग्रेस संगठन अब तक इस बार हुई करारी हार से उभरता नहीं दिख रहा है। जिम्मेदार व सक्रिय पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद आंदोलनों में भी कांग्रेस की भागीदारी नहीं दिख पा रही है। चुनाव परिणाम के बाद कपकोट सीट पर भीतरघात के आरोप के चलते कई जिम्मेदार पदाधिकारी पदों को त्याग चुके हैं। गत दिनों कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान हुआ, जिसमें बागेश्वर से अन्य समय की तरह कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं दिखी तथा प्रमुख चेहरे इस तरह के प्रदर्शन से गायब दिखे जो लोग पूर्व में प्रदर्शन आदि कार्यक्रम के लिए व्यवस्था करते थे उनके कार्यक्रम में सूरत तक न दिखाने से आम कार्यकर्ता भी मायूस दिखा। कार्यकर्ता कपकोट से ललित फर्स्वाण की हार को जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा भीतरघात करना रहा, जिससे संगठन व कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है।