Read in App


• Tue, 23 Jan 2024 3:47 pm IST


"बेटा मुझे माफ कर देना"...सुसाइड नोट लिखकर महिला ने की खुदकुशी!


बागेश्वर के कांडा थाना क्षेत्र में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। पास ही एक पत्र पड़ा था। इसमें बेटा मुझे माफ कर देना लिखा था। शनिवार को खंतोली गांव की बसंती देवी (52) पत्नी मोहन सिंह क्षेत्र के शनि मंदिर में पूजा करने गई थी। वह देर तक घर नहीं लौटी तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की।गांव के धम्योड़ा तोक के पास पानी के नौले के पास चीड़ के पेड़ पर महिला का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पेड़ से नीचे उतारा। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। रविवार को जिला मुख्यालय के मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम हुआ।थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया मृतक महिला के पास से एक पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें बेटा मुझे माफ कर देना लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि पत्र में अन्य किसी बात का जिक्र नहीं है। इस पत्र को सुसाइड नोट नहीं कहा जा सकता। थानाध्यक्ष के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतका की दो बेटियां और एक बेटा बताया जा रहा है। सभी की शादी हो चुकी है। महिला गांव में अकेले रहती थी। बेटा फौज में है। महिला ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, ग्रामीणों की समझ से परे है।