Read in App


• Thu, 17 Jun 2021 8:29 pm IST


जानिए क्यों मुकेश अंबानी की बेटी को 18-20 लड़कियों संग शेयर करना पड़ता था वॉशरूम


मुकेश अंबानी औऱ नीता अंबानी ना सिर्फ भारत के बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर कपल हैं। अंबानी कपल के पास अथाह दौलत शोहरत हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक मुकेश अंबानी ने इतनी संपत्ति होते हुए भी बच्चों को एक आम इंसान की तरह ही पाला है। इस बारे में नीता अंबानी औऱ मुकेश अंबानी कई बार बता चुके हैं। नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कॉलेज टाइम में तो उनकी बेटी ईशा अंबानी को 18-20 लड़कियों के साथ वॉशरूम शेयर करना पड़ता था।


ईशा अंबानी ने अपना ग्रैजुएशन येल यूनिवर्सिटी से किया है। वहां वह किसी भी आम स्टूडेंट की तरह ही रहती थीं। नीता अंबानी ने दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि ईशा वहां डॉरमेट्री में रहती थीं। वहां एक ही कमरे में कई लड़कियां रहती थीं। ईशा अंबानी ना सिर्फ रूम बल्कि वॉशरूम भी दूसरी लड़कियों के साथ शेयर करती थीं।