Read in App


• Fri, 2 Apr 2021 9:39 am IST


महामहिम राज्यपाल के विशेष कार्यधिकारी बने भाजपा नेता देवेंद्र प्रधान


हरिद्वार। भाजपा नेता देवेंद्र प्रधान को राज्यपाल का विशेष कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह राज्यपाल के दो साल तक निजी सचिव भी रह चुके हैं। गुरुवार को देवेंद्र प्रधान ने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में पहुंचकर शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने आशीर्वाद लिया। इस दौरान शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि युवाओं को उन्नति के पथ पर अग्रसर रहना चाहिए। युवा पीढ़ी ही राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकती है। देवेंद्र प्रधान अवश्य ही दी गयी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक रूप से करेंगे।
देवेंद्र प्रधान हरिद्वार के जगजीतपुर रहने वाले हैं। देवेंद्र प्रधान को 16 मार्च को कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में वह जिला संयोजक व जिला प्रमुख के पद पर रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी में जिला मंत्री व गढ़वाल संयोजक भी रह चुके हैं। देवेंद्र प्रधान ने इसके अलावा निरंजनी अखाड़े में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि, मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरी से भी आशीर्वाद लिया।