Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 Aug 2022 3:30 pm IST

मनोरंजन

टीवी स्टार धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा के घर गूंजी किलकारी, फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज


टीवी सिनेमा के स्टार धीरज धूपर और उनकी वाइफ विन्नी अरोड़ा माता-पिता बन गए हैं। जी हां अपने सही सुना, एक्टर धीरज और विन्नी अरोड़ा के घर नन्हें मेहमान का जन्म हुआ। इस बात की जानकारी कपल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। दरअसल, धीरज धूपर ने अपने पोस्ट में लिखा कि, ‘हमें ये अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी है कि, हमें लड़का हुआ है। 10.08.2022 माता-पिता विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर।’ 
आपको बता दें कि धीरज धूपर ने अपनी लेडी लव विन्नी अरोड़ा से साल 2016 में शादी की थी। ये  दोनों कपल पहली बार साल 2009 में शो ‘माता-पिता के चरणों में स्वर्ग’ के सेट पर मिला था। इस दौरान दोनों को प्यार हुआ और 6 साल तक डेट करने के बाद इस कपल ने शादी रचाई। फिलहाल धीरज और विन्नी के फैंस उनपर पर प्यार लुटा रहे हैं।