Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 29 Aug 2021 2:03 pm IST

मनोरंजन

क्या 'द इमॉर्टल अश्वत्थामा' का हो गया है द ऐन्ड ?


फिल्म 'उरी' की बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता के बाद विक्की कौशल और निर्देशक आदित्य धर की जोड़ी एक बार फिर से साथ काम‌ कर रही थी। मगर इस बार दोनों ने इस बार 'द इमॉर्टल अश्वत्थामा' के एक पौराणिक विषय पर फिल्म‌ को लेकर साथ आने का फैसला किया था. दो साल पहले इस फिल्म के ऐलान के साथ ही फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर भी जोर-शोर से काम किया जा‌ रहा था। ऐसे में कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में ढील के बाद जब इस फिल्म की शूटिंग को लेकर खबरें  आनी चाहिए थीं, तब फिल्म से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म यह लगातार बढ़ते बजट के चलते  फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए होल्ड पर रख दी गयी है। हालाकि, सूचना की पुष्टि अबतक नही हुई है।