Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 12 Oct 2022 12:06 pm IST


पत्नी को किडनी देकर पति ने बचाई जान, 22 साल से बीमार थी महिला


एक तरफ मामूली सी बात पर पत्नी की हत्या करने की खबर आ रही है तो दूसरी तरफ दिल को सुकून देने वाली खबर मिली है। 

दरअसल, दिल्ली में करवा चौथ से पहले पति ने किडनी देकर पत्नी की जान बचाई। महिला बीते करीब 22 साल से किडनी की समस्या से पीड़ित थी। करीब तीन माह पहले स्थिति और खराब होने लगी। डायलिसिस के बाद भी क्रेट 9 बढ़ ही रहा था। इसके बाद परिवार ने किडनी ट्रांसप्लांट का फैसला लिया। पति संजय कुमार ने पत्नी मंजू को किडनी दी। महिला अभी स्वस्थ है और उसे छुट्टी दे दी गई है। 

एक अध्ययन के मुताबिक, अंग प्रत्यारोपण में महिलाओं के मुकाबले पुरुष आगे रहते हैं। राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन ने बताया कि, दिल्ली में साल 2015 से अब तक हुए ट्रांसप्लांट में करीब 24 फीसदी अंग ही महिलाओं में ट्रांसप्लांट हुए, जबकि 70 फीसदी से ज्यादा पुरुषों में ट्रांसप्लांट हुए।