Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 25 Apr 2023 2:38 pm IST


कार्य 30 दिन और प्रोत्साहन 20 दिन, जाने क्या है पूरा मामला


आशा फेसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन पौड़ी ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि आशा फेसिलिटेटरों से सरकार 30 दिन की संपूर्ण सेवा लेती है, लेकिन उन्हें प्रोत्साहन राशि सिर्फ 20 दिन की प्रदान की जाती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आशा फेसिलिटेटरों का मानदेय 24 हजार प्रतिमाह किए जाने की मांग की है।
सोमवार को आशा फेसिलिटेकर एवं कार्यकर्ता संगठन पौड़ी के पदाधिकारियों मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर संगठन की जिला महामंत्री किरन चंदोला, जिला कोषाध्यक्ष संगीता पांडेय ने बताया कि उन्हें सिर्फ 20 दिन का ही प्रोत्साहन दिया जाता है। जबकि कार्य 30 दिन लिया जाता है। आशा फेसिलिटेटर आगामी 26 अप्रैल को समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यालय पौड़ी में रैली निकालेंगी। इस अवसर पर पिंकी रावत, सनीमा, ऊषा नेगी, यशोदा, संजू देवी, कृष्णा, दुर्गा, अनीता आदि मौजूद रहे।