Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Apr 2023 4:09 pm IST


यमुनोत्री पैदल मार्ग पर की साफ-सफाई


उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा को देखते हुए उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला के निर्देश के क्रम में एसडीएम बड़कोट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार को यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं के अलावा यमुनोत्री मंदिर समिति, जिला पंचायत एवं तहसील प्रशासन के कर्मचारी शामिलहुए। एसडीएम ने बताया कि चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी निर्माण कार्य तेजी के साथ कराए जा रहे है। कहा कि 22 अप्रैल को यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएगी। साथ ही यमुनोत्री धाम सहित यात्रा मार्ग पर समय -समय पर इसी तरीके के स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।